Pappu Yadav challenge to Lawrence Bishnoi: NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद विपक्षी दल राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।
Pappu Yadav challenge to Lawrence Bishnoi: पप्पू यादव ने लारेंस बिश्नोई को बताया तो टके का अपराधी
वहीं, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी महाराष्ट्र और बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा है, ‘महाराष्ट्र में महाजंगलराज Y सिक्योरिटी सुरक्षा में सरकार समर्थक पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी जी की हत्या इसकाशर्मनाक प्रमाण है। बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुःखद है, BJP गठबंधन सरकार अपने दल के इतने रसूख़ वाले नेताओं की रक्षा न कर पा रही है तो अमलोगों का क्या होगा?’
Pappu Yadav challenge to Lawrence Bishnoi
एक अन्य पोस्ट में पप्पू यादव लिखते हैं, ‘यह देश है या हिजड़ों की फौज, एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती देकर लोगों को मार रहा है, सब मुकदर्शक बने हैं।कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया और अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा (Pappu Yadav challenge to Lawrence Bishnoi)।’

बाबा सिद्दीकी मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीती रात बांद्रा के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। बाबा सिद्दीकी की मौत से पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। उनकी मौत से सेलिब्रिटीज गम में डूब गए हैं और वे लोग सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं।

कौन थे बाबा सिद्धिकी ?
बाबा सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और साल 1977 में पार्टी की स्टूडेंट विंग NSUI में शामिल हुए थे। इसके बाद 1980 में बांद्रा युवा कांग्रेस महासचिव, 1982 में बांद्रा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और 1988 में मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने।
साल 1999 में बाबा पहली बार बांद्रा वेस्ट सीट से विधायक बने। बाबा सिद्दीकी साल 2014 तक लगातार तीन बार बांद्रा वेस्ट से विधायक चुने गए। लेकिन 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशीष शेलार से हार गए थे। वे महाराष्ट्र सरकार में 2004-2008 तक खाद्य और श्रम मंत्री भी रहे। साल 2019 में बाबा सिद्दीकी को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया। वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। फरवरी, 2024 में वे कांग्रेस छोड़ अजित पवार की NCP में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: Baba Siddique News: कौन थे बाबा सिद्दीकी ? जिनकी गोली मारकर कर दी गई हत्या
