Panchayati Raj Officer Job : 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव है और उससे पहले बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Government) ने रोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, नवरात्रि के दौरान NDA सरकार ने पंचायती राज विभाग में 15, 610 पदों पर जल्द भर्ती (Bihar Government Jobs) की घोषणा की है। पंचायती राज विभाग मंत्री केदार गुप्ता ने इस बात की जानकारी बुधवार (09 अक्टूबर) को मीडिया से साझा की है। उन्होंने बताया है कि विभिन्न पदों पर रिक्तियां हैं और नियुक्ति से लेकर बहाली तक की प्रक्रिया 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरी कर ली जाएगी। शीघ्र ही इसके आवेदन की तिथि के बारे में जानकारी दी जाएगी और इसके लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे।

2243 पंचायत सरकार भवन बनकर है तैयार

बता दें कि राज्य में अब तक कुल 2243 ‘पंचायत सरकार भवन’ बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही इसका शुभारंभ होने वाला है। इसको चलाने के लिए पदों का भरा जाना जरूरी है और इसको लेकर बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पंचायती राज विभाग जल्द ही इसकी बहाली प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: RRB Exam Calendar 2025: रेलवे अभ्यर्थियों के लिए Good News, RRB ने जारी किया 2025 का परीक्षा कैलेंडर

Panchayati Raj Officer Job: कितना लगेगा आवेदन शुल्क

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि नवंबर से आवेदन की तारीख रखी गई है। जल्द आवेदन की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। जेनरल के लिए 500 जबकि आरक्षित लोगों के लिए ढाई सौ रुपये आवेदन शुल्क है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे। 15,610 पदों में 4351 पद स्थायी नियुक्ति होगी जबकि 11,259 पदों पर संविदा के आधार पर बहाली होगी।

 Mihir Kumar Singh, Upper Chief Secretary, Panchayati Raj Department, Government of Bihar

Panchayati Raj Officer Job: कर्मचारी चयन आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग से होगी बहाली

स्थायी नियुक्ति में सबसे अधिक पंचायत सचिव (Panchayati Raj Officer Job) के लिए 3525 पद हैं। इसके अतिरिक्त लिपिक यानी क्लर्क के लिए 504 पद, पंचायती राज अधिकारी (Panchayati Raj Officer Job) के लिए 112 पद, जिला परिषद जूनियर इंजीनियर के लिए 104 पद, निम्न श्रेणी लिपिक के लिए एक और जिला परिषद निम्न श्रेणी लिपिक के लिए 72 पद, लेखा परीक्षक के लिए 28 पद, चपरासी यानी पिउन के लिए पांच पद रहेंगे। इन सबकी बहाली कर्मचारी चयन आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग दोनों से होगी।

यह भी पढ़ें: DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में काम करने का सुनहरा मौका, मिलेगी 66000 सैलरी

11259 पदों पर संविदा पर होगी बहाली

वहीं, सर्वाधिक 11259 पदों के लिए संविदा पर बहाली होगी। इनमें सबसे ज्यादा लेखाकार सह आईटी सहायक के लिए 7070 पद हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम कचहरी विधिक मित्र के लिए 2230 पद, ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1400, तकनीकी सहायक के लिए 556, सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए तीन पदों पर बहाली होगी।

Panchayati Raj Officer Job: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द होगी 15000 से ज्यदा पदों पर बहाली

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *