NPS-Vatsalya Scheme: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट भाषण में एनपीएस वात्सल्य स्कीम (NPS Vatsalya Scheme) को लाने का एलान किया था। अब केंद्र सरकर इस स्कीम को धरातल उतारने जा रही है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 18 सितंबर को दिल्ली में NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम लॉन्च करने जा रही है। इस दिन एनपीएस वात्सल्य स्कीम में सब्सक्राइब करने के लिए इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा स्कीम से जुड़े डिटेल्स जारी की जाएंगी।

NPS-Vatsalya Scheme क्या है ?

NPS वात्सल्य को बच्चों के बड़े होने पर उनकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी एन्श्योर करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इस स्कीम में माता-पिता बच्चों की ओर से निवेश कर सकते हैं। बालिग होने पर अकाउंट रेगुलर NPS में बदल जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली में होगा आयोजित

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ एनपीएस वात्सल्य स्कीम की लॉन्चिंग का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित होगा, लेकिन पूरे देश में लगभग 75 स्थानों पर एनपीएस वात्सल्य इवेंट्स एक साथ आयोजित की जाएंगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दूसरे स्थानों से इसमें लोग शामिल होंगे और उन स्थानों पर नाबालिग सब्सक्राइबर्स (Minor Subscribers) को पर्मांनेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (Permanent Retirement Account Number) दी जायेगी।

NPS-Vatsalya Scheme को नॉन-NPS स्कीम में भी बदला जा सकता है

यह योजना पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के तहत चलाई जाएगी। बच्चे के 18 साल के होने पर NPS ‘वात्सल्य’ को नॉन-NPS स्कीम में भी बदला जा सकता है। मान लीजिए कि आपका बच्चा 3 साल का है। इस स्कीम में अगर आप 10,000 रुपए की SIP करते हैं तो बच्चे के 18 साल का होने पर करीब 63 लाख रुपए का फंड जमा हो सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *