Money laundering RJD MLA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी और और भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक अरुण यादव पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दरअसलडी ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग के मामले में अरुण यादव की लगभग 20 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसमें आरा के अगिआंव स्थित उनकी हवेली और पटना में कई फ्लैट्स शामिल हैं। इसके अलावा, उनके बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया है। यह संपत्तियां अरुण यादव के अलावा उनकी पत्नी वर्तमान संदेश विधायक किरण देवी, उनके दोनों बेटे राजेश कुमार और दीपू सिंह और उनकी कंपनी मेसर्स किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर ली गई हैं।
राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी हैं अरुण यादव
ईडी के इस कदम से बिहार की राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, क्योंकि अरुण यादव को लालू यादव का बेहद करीबी माना जाता है। फिलहाल, अरुण यादव की पत्नी किरण देवी संदेश विधानसभा से आरजेडी की विधायक (Money laundering RJD MLA) हैं। बताया जा रहा है कि अरुण यादव ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से संपत्ति जुटाई थी, जिसकी कुल कीमत 19.32 करोड़ रुपये है।
RJD MLA किरण देवी के ठिकानों पर पहले भी हो चुकी है छापेमारी
बता दें, इसी साल 27 फरवरी को राजद विधायक किरण देवी (Money laundering RJD MLA) और उनके पति सह पूर्व विधायक अरूण यादव के ठिकानों पर ईडी की टीम रेड करने पहुंची थी। इस दौरान पूर्व विधायक अरुण यादव से संबंधित पटना के आवास और दानापुर के मां मरछिया देवी अपार्टमेंट में ईडी की टीम ने रेड मारी थी। आय से अधिक मामले में मां मरछिया देवी अपार्टमेंट में ईडी की टीम ताला तोड़कर अंदर घुसी थी। ईडी की टीम मां मरछिया देवी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 403 में छापेमारी की थी। पड़ोसियों के मुताबिक इस फ्लैट में ईडी कई बार छापेमारी कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: RJD ने JDU की कर दी ‘गजब बेइज्जती’, नीतीश कुमार का वो वाला Video कर दिया वायरल !
