Mallikarjun Kharge On BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा सियासी हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान कही है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है। उनकी पार्टी ही आतंकी पार्टी है, लिंचिंग करते हैं, मारते हैं, एससी के लोगों के मुंह में पेशाब करते हैं।
पीएम मोदी को आरोप लगाने का अधिकार नहीं: Mallikarjun Kharge On BJP
दरअसल खड़गे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को अर्बन नक्सल पार्टी कहा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि PM मोदी की आदत है कि वो हमेशा कांग्रेस को अर्बन नक्सल पार्टी बताते हैं। लेकिन उनकी पार्टी क्या है? भाजपा आतंकवादियों की पार्टी है, जो लिंचिंग में शामिल रहती है, शेड्यूल कास्ट के लोगों पर पेशाब करती है। जो लोग माइनॉरिटी को धमकाते और लिंचिंग करते हैं पीएम उनका समर्थन करते हैं। वो दूसरों पर आरोप लगाते हैं। उनको ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।
पूरा देश कह रहा था कांग्रेस हरियाणा जीत रही है: मल्लिकार्जुन खड़गे
हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हरियाणा में जो कुछ भी हुआ, हम उस घटना के संबंध में एक बैठक कर रहे हैं, एक बार रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि क्या करने की जरूरत है और यह कैसे हुआ। पूरा देश और यहां तक कि बीजेपी भी कह रही थी कि कांग्रेस जीतेगी, जब हर कोई कांग्रेस की जीत की बात कह रहा था, तब क्या कारण था कि कांग्रेस वहां पर हार गई।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को कहा था अर्बन नक्सल
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने ठाणे में कहा था, ‘कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो। कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं। वह देश विरोधियों के साथ खड़ी है।’
