LPG Safety Tips: आजकल ज्यादातर घरों में ईंधन के रूप में एलपीजी गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, एलपीजी अत्यधिक ज्वलनशील होती है, इसलिए इसके उपयोग में ज़रा सी भी असावधानी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। अक्सर छोटी-सी गलती के चलते जान-माल की हानि की खबरें सामने आती हैं। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सरकारी तेल और गैस कंपनियों द्वारा जारी किए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है।
LPG Safety Tips: गैस चूल्हे पर खाना बनाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
- गैस चूल्हे की लौ नीली होनी चाहिए। अगर पीली या लाल लौ जल रही है, तो गैस लीकेज हो सकता है। इसे तुरंत ठीक करवाएँ।
- एलपीजी सिलेंडर हमेशा अधिकृत डीलरों से ही खरीदें जो सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन करते हों।
- खरीदने से पहले सिलेंडर पर लिखी एक्सपायरी डेट जांच लें और एक्सपायर्ड सिलेंडर का इस्तेमाल न करें।
- पहले माचिस की तिल्ली जलाएं फिर गैस ऑन करें।
- एलपीजी सिलेंडर को हमेशा सीधा रखें। जब गैस खत्म होने लगती है तो कई लोग सिलेंडर को तिरछा करते हैं, यह खतरनाक है। रबर पाइप आइएसआई मार्क वाला हो।
- गैस चूल्हा सिलेंडर से कम से कम छह इंच ऊपर किसी समतल स्थान पर रखें। खाना हमेशा खडा रहकर बनाएं। सूती वस्त्र ही पहनें।
- गर्म बर्तन को पल्लू से पकडकर न उतारें, चिमटे का उपयोग करें।
- उपयोग के बाद हमेशा रेगुलेटर को बंद कर दें और सुनिश्चित करें कि स्टोव का नॉब भी बंद है।
- चूल्हा को ऐसे स्थान पर रखें जहां बाहर से सीधी हवा न लगे। खिडकी के सामने चूल्हा न जलाएं।
- एलपीजी चूल्हा के पास इलेक्ट्रिक या किरासन स्टोव आदि न जलाएं।
- हमेशा पास में फायर एक्सटिंग्विशर या रेत का बोरा रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति में आग को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।
LPG Safety Tips: गैस की गंध आने पर क्या करे ?
गैस की गंध आने पर बिजली का स्विच , लाइटर, माचिस न चलाएं। सभी खिड़की, दरवाजे खोल दें। सिलेंडर से रिसाव की स्थिति में रेग्यूलेटर को हटाकर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाएं। सिलेंडर को खुले स्थान पर रखें और वितरक को सूचित करें। मदद के लिए 1906 नंबर पर काल कर सकते हैं। यह नंबर आइओसीएल के साथ ही बीपीसीएल और एचपीसीएल के उपभोक्ताओं के लिए भी है।
यह भी पढ़ें: बाइक चलाते समय इन सेफ्टी टिप्स को जरुर फॉलो करें !
LPG Gas Cylinder Safety Tips: गैस सिलेंडर और स्टोव को बच्चों की पहुंच से दूर रखे
सबसे जरुरी बात, आपको अपने गैस सिलेंडर को बच्चों की पहुंच से दूर रखना है। कई बार बच्चे खेल-खेल में रेगुलेटर का या चूल्हे का स्विच ऑन कर देते हैं। ऐसे में हादसा होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए गैस चूल्हे को बच्चों से दूर रखना ही बेहतर विकल्प है।
गैस रिसाव से कैसे बचें (How to Avoid Gas Leaks ?)
जब डिलीवरी करने वाला व्यक्ति आपके घर सिलेंडर लेकर आए तो उसके सामने सील का निरीक्षण करें। यदि सील टूट गई है या क्षतिग्रस्त हो गई है, तो यह थोड़ा खींचने पर निकल जाएगी। कभी भी कमजोर या अनुपस्थित सील वाला सिलेंडर स्वीकार न करें, क्योंकि मामूली गैस रिसाव से भी घर में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
