Life Certificate जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक, जानिए पूरा प्रोसेस

Life Certificate-Jeevan Pramaan : केंद्र सरकारी की नौकरियों से रिटायर हुए कर्माचारियों को पेंशन राशि मिलती रहे, उसके लिए हर साल नवंबर के महीने में उन्हें जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट (Annual life certificate) जमा करना होता है। हर साल इस प्रक्रिया की शुरुआत 1 नवंबर से होती है लेकिन इस बार 80 साल से अधिक उम्र वाले सुपर सीनियर सिटीजन के लिए इस प्रक्रिया की शुरुआत 1 अक्टूबर से ही कर दी गई है।

क्या होता है जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) ?

जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) एक आधार-बेस्ड और बायोमेट्रिक-इनेबल्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate – DLC) होता है। यह पेंशनर के लिए उसके आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स डिटेल की मदद से जनरेट किया जा सकता है। DLC के जरिए पेंशनर्स, पेंशन अथॉरिटी के सामने यह साबित करते हैं कि वह जीवित हैं। यह एक वैलिड लाइफ सर्टिफिकेट है और जिसे IT एक्ट के तहत मान्यता प्राप्त है।

यह भी पढ़ें: Sahara India Refund: सहारा समूह के निवेशकों के लिए खुशखबरी ! सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Life Certificate-Jeevan Pramaan जमा करने की अंतिम तारीख क्या है ?

आमतौर पर जीवन प्रमाण जमा करने की डेडलाइन 30 नवंबर होती है, जब तक कि सरकार इसे बढ़ा न दे। 80 साल और उससे ऊपर के पेंशनरों के लिए, लाइफ सर्टिफिकेट 1 अक्टूबर 2024 से जमा किया जा सकता है। इस साल जमा किया गया लाइफ सर्टिफिकेट अगले साल 30 नवंबर 2025 तक वैलिड रहेगा।

30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate-Jeevan Pramaan) नहीं जमा नहीं करने पर क्या होगा?

अगर जीवन प्रमाण पत्र नवंबर तक नहीं जमा किया गया, तो पेंशनर को दिसंबर और उसके बाद की पेंशन नहीं मिलेगी। लेकिन जब लाइफ सर्टिफिकेट पेंशन सिस्टम में अपडेट हो जाएगा, तो पेंशन का अगले भुगतान के साथ अटका हुआ सारा पेंशन अमाउंट भी आ जाएगा।

जीवन प्रमाण पत्र ( (Life Certificate-Jeevan Pramaan) ) कैसे जमा करें ?

वर्तमान समय में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना आसान है। इसके लिए आपके पास कम से कम 5MP फ्रंट कैमरा वाला स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी जरुरी है। फेस अथॉन्टिकेशन तकनीक के जरिए कोई भी घर बैठे अपना या अपने करीबियों का लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकता है।

फेस अथॉन्टिकेशन तकनीक के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का तरीका
  • फोन में Google Play Store से ‘AadhaarFaceRD’ और ‘Jeevan Pramaan Face App’इंस्टॉल करें।
  • ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन के बाद ऑपरेटर का चेहरा स्कैन करें।
  • पेंशनर की सभी डिटेल भरें।
  • फ्रंट कैमरे की मदद से एक फोटो लें और उसे सबमिट करें।
  • पेंशनर के मोबाइल नंबर पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिंक वाला एक SMS भेजा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *