Jharkhand Chunav 2024 Schedule: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly Election) के लिए 13 और 20 नवंबर 2024 को विधानसभा की 81 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। इसके तहत पहले चरण में 13 और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं झारखंड के चुनावी नतीजे भी महाराष्ट्र के साथ भी आएंगे। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे।
Jharkhand Chunav 2024 Schedule: झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर होगा
| चुनाव कार्यक्रम | तारीख |
| अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन | 18 अक्टूबर |
| नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख | 25 अक्टूबर |
| नामांकन पत्रों की जांच | 28 अक्टूबर |
| नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर |
| मतदान की तिथि | 13 नवंबर |
| मतगणना की तारीख | 23 नवंबर |
| चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तारीख | 25 नवंबर |
Jharkhand Chunav 2024 Schedule: झारखंड में दुसरे चरण का मतदान 20 नवंबर होगा
| चुनाव कार्यक्रम | तारीख |
| अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन | 22 अक्टूबर |
| नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख | 29 अक्टूबर |
| नामांकन पत्रों की जांच | 30 अक्टूबर |
| नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि | 01 नवंबर |
| मतदान की तिथि | 20 नवंबर |
| मतगणना की तारीख | 23 नवंबर |
| चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तारीख | 25 नवंबर |
Jharkhand Chunav 2024 Schedule: पहले फेज 13 नवंबर को किन सीटों पर होंगे चुनाव
पहले चरण में झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर सीट पर वोटिंग होगी।
Jharkhand Assembly Election 2024 Date: दुसरे फेज 20 नवंबर को किन सीटों पर होंगे चुनाव
वहीं दूसरे फेज में झारखंड के धनबाद, झरिया, राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी सीट पर मतदान होंगे।

झारखंड में 2.6 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
आयोग ने कहा कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें अनुसूचित जनजाति और 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। झारखंड में 2.6 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।इसमें एक करोड़ 29 लाख महिला और एक करोड़ 31 लाख पुरुष मतदाता शामिल है। सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के लिए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए है।

वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 18 से 19 वर्ष के 11 लाख 84 हजार मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 66 लाख 84 लाख है।

यह भी पढ़ें: Amit Shah on Drugs: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा- ड्रग्स के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
