Jharkhand BJP Candidates List 2024: बीजेपी ने जारी किया 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand BJP Candidates List 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार ( 19 अक्टूबर) को 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से टिकट दिया है और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है।

यहाँ देखें झारखंड बीजेपी की पूरी लिस्ट (Jharkhand BJP Candidates List 2024)

बता दें कि झारखंड में NDA के अंदर बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है।

ज्ञात हो कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 2 फेज में वोटिंग होनी है, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Chunav 2024 Schedule: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए आपके क्षेत्र में कब होगा मतदान

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *