India vs Bangladesh T20 series 2024: भारत और बांग्लादेश के बीच आज शनिवार यानी 6 अक्टूबर को 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार यादव टी20 में एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पहले टी20 के शुरू होने से पहले सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया है कि बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए पारी का आगाज कौन करेगा।
India vs Bangladesh T20 series 2024: अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भारत के लिए इस सीरीज में ओपनिंग करेंगे। सूर्या ने कहा, ‘संजू सैमसन खेलेंगे और इस सीरीज में ओपनिंग करेंगे।’ संजू सैमसन के पास टी20 टीम में अपनी जगह पक्की करने का इससे अच्छा चांस नहीं होगा। अभी तक उन्हें करियर में बेहद कम मौके मिले हैं और जो मौके मिले हैं उसमें उन्हें मीडिल ऑर्ड़र में खेलने का मौका मिला है। बांग्लादेश सीरीज में ओपनिंग का मौका मिलना उनके लिए एक बड़े अवसर की तरह है। उनको इस बार खुद को साबित करके दिखाना होगा। वरना यह उनकी भारत के लिए आखिरी टी20 सीरीज भी साबित हो सकती है।
ndia vs Bangladesh T20 series में संजू सैमसन को मिला टैलेंट साबित करने का मौका
संजू को जब भी मौके मिले हैं। वह ज्यादातर फ्लॉप रहे हैं। 29 साल के संजू सैमसन ने अब तक भारत के लिए कुल 16 वनडे और 30 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उन्होंने 510 तो टी20 में 444 रन बनाए हैं। हालांकि आईपीएल में उन्होंने अपने टैलेंट को जरूर साबित किया है। उन्होंने 168 मुकाबलों में 139 के स्ट्राइक रेट से 4419 रन ठोके हैं।
अभिषेक शर्मा के पास टीम में जगह पक्का करने का मौका
वहीं, अभिषेक शर्मा ने जिंबाब्वे के खिलाफ टी 20 सीरीज से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और अपने दूसरे ही मैच में शतक लगाकर तहलका मचा दिया था। 5 टी 20 मैचों में 1 शतक सहित 124 रन बनाने वाले अभिषेक ने 2 विकेट भी झटके हैं। बांग्लादेश सीरीज अभिषेक के लिए भी काफी अहम है। अगर उनका प्रदर्शन इस सीरिज में अच्छा रहा तो वे आगे की सीरीज में भी टीम में बतौर ओपनर जगह बना सकते हैं।
