बाइक चलाते समय सुरक्षा और सावधानी सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। प्रत्येक मोटरसाइकिल सवार को राइड करते समय कुछ सेफ्टी टिप्स को फॉलो करना चाहिए, जिससे वो सेफ राइड कर सकें। इस आर्टकिल में कुछ महत्वपूर्ण बातों का ज़िक्र करने जा रहा हूं, जिनका ध्यान रखते हुए आप अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
हेलमेट जरुर पहने: बाइक चलाते वक्त हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला हेलमेट पहनें। यह दुर्घटना के दौरान सिर पर होने वाली चोटों से बचाने में आपकी मदद करता है।
ओवर-स्पीडिंग से बचें: कई बार जल्दीबाजी के चलते लोग अपने बाइक की स्पीड को बढ़ा देते हैं, जो एक बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। दरअसल, तेज गति से चलाने पर नियंत्रण खोने की संभावना अधिक होती है।
अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें: सामने चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें ताकि अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में टकराव न हो। इससे आप और सामने वाला दोनों सुरक्षित रहेगा।
दोनों ब्रेक का सही इस्तेमाल करें : अचानक से ब्रेक लगाने की बजाय धीरे-धीरे दोनों ब्रेक्स का इस्तेमाल करें। केवल एक ब्रेक लगाने से बाइक असंतुलित हो कर दुर्धटनाग्रस्त हो सकती है, फिसलन भरी सड़कों पर ब्रेक लगाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
फोन और इयरफोन के इस्तेमाल से बचें: मोटरसाइकिल चलाते समय फोन का उपयोग न करें, यह ध्यान भंग कर सकता है। इयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह आपकी सुनने की क्षमता को कम कर देता है। जिसके बजह से कई बार पीछे आ रही होर्न की आवाज आप नहीं सुन पाते हैं।
