Flood in Darbhanga 2024: पटना/दरभंगा, 04 अक्टूबर 2024:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दरभंगा के इंडोर स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किये जा रहे फूड पैकेट का जायजा लिया और फुड पैकेट में दिये जा रहे सामानों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने दरभंगा जिला अंतर्गत कोसी पश्चिमी तटबंध के टूटने से प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 9 अक्टूबर से पहले 7-7 हजार रुपये की दर से आनुग्रहिक अनुदान दिये जाने का निर्देश दिया।

बिहार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की उपलब्धता एवं उसका वितरण, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट्स / फूड पैकेट्स समय पर लोगों को उपलब्ध हो इसका ध्यान रखें। इस दौरान आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से चलाए जा रहे राहत कार्यों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।

यह भी पढ़ें: Darbhanga AIIMS foundation stone: मिथिला को मिलेगा दिवाली गिफ्ट, अगले महीने पीएम रखेंगे दरभंगा एम्स की आधारशिला

बाढ़ पीड़ितों से मिलने किरतपुर और कुशेश्वरस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

दरभंगा के लहेरियासराय के इंडोर स्टेडियम फूड पैकेजिंग का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने किरतपुर और कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बाढग्रस्त इलाके का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री ने बिरौल अनुमण्डल क्षेत्र के पूनाँच में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए चलाये जा रहे बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। पूनाँच गाँव में चल रहे सामुदायिक रसोई घर का निरीक्षण किया जहाँ बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, दूध सहित अन्य व्यवस्थायें की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाने का स्थल, रसोई घर, वाटर ए०टी०एम०, स्वास्थ्य कैंप, पशु चिकित्सा केन्द्र आदि का भी अवलोकन किया।

नवजात बच्चें की माँ को मिला 10 हजार प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री ने भोजन के बारे में बाढ़ पीड़ित परिवारों से फीडबैक प्राप्त किया, जहाँ बाढ़ पीड़ितों ने भोजन की गुणवत्ता और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यों की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सूखा राहत और फूड पैकेट की आपूर्ति बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार करते रहें। वहीं, मुख्यमंत्री ने राहत कैंप में जन्म लेने वाले नवजात बच्चें की माँ को 10 हजार रूपये का चेक / प्रोत्साहन राशि प्रदान किया।

Flood in Darbhanga 2024: Nitish Kumar
मंत्री मदन सहनी समेत कई जन प्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, केवटी विधायक मुरारी मोहन, विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार, दरभंगा जिले में आपदा राहत को लेकर विशेष प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, दरभंगा के जिलाधिकारी श राजीव रौशन, दरभंगा के पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी सहित आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *