Fishermen Societies of Bihar: राज्य के प्रखण्ड स्तरीय मछुआ समितियों में अब कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगें। इन केन्द्रों पर मछुआ समिति के सदस्यों और मत्स्यपालन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इन केन्द्रों का संचालन पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के सहयोग से किया जायेगा। उक्त बातें बुधवार (23 अक्टूबर ) को पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री हरि सहनी ने कही। उन्होंने पटना सदर प्रखण्ड के मछुआ समिति के केन्द्र का उद्घाटन भी किया।

कॉमन सर्विस सेंटर आज की जरुरत : हरि सहनी

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर खुलने से राज्य के मछुआरों और उससे जुड़े लोगों को काफी लाभ होगा। मछुआरों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सरकारी योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज अधिकांश सरकारी कामकाज कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से किये जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर आज की जरुरत बन गया है। इससे राज्य के गरीब मछुआरों सीधे लाभ होगा।

इन सेंटरों को मछुआ समाज को कई सुविधाएं मिलेंगी

उन्होंने बताया कि अभीतक मछुआ समितियों के माध्यम से तालाबों की बंदोवस्ती, मत्स्यपालन, मत्स्य विपणन का कार्य ही होता था, लेकिन आनेवाले कुछ दिनों में ही प्रत्येक प्रखण्ड में कॉमन सर्विस सेंटर की तरह काम करेगा। कॉमन सर्विस सेंटरर सुविधा शुरु होने के बाद खसरा/खतौनी, आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण-पत्र, बिजली का बिल, फोन रिचार्ज जैसे कार्य भी हो सकेंगे। यहाँ तक कि मछुआ समितियाँ वन स्टॉप सेंटर के रुप में काम करेंगी। इससे ग्रामीणों को काफी सहुलियतें भी मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: Darbhanga Airport: उत्तर बिहार के लिए गेम चेंजर साबित होगा दरभंगा एयरपोर्ट का विकास, 912 करोड़ की लागत से होगा नये सिविल एन्क्लेव का निर्माण

इन समितियों से बैंकिग से जुड़े काम मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण भी प्राप्त होंगे। इसके अलावे केन्द्र पर एलआईसी एवं अन्य बीमा किस्त जमा करने ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा, आधार से पेमेण्ट, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम से पैसा निकालने, मनी ट्रांसफर, रेलवे, बस टिकट, वाहन बीमा, मखाना बीमा, मछली बीमा, पासपोर्ट सर्विस, इनकम टैक्स, स्वयं सहायता समूह ऋण, समूह बीमा, नाईलाइट सेवा, जीवन प्रमाण-पत्र, टेलीफोन बिल, कौशल प्रशिक्षण, मछुआरों एवं मछुआ समितियों का निबंधन, आयुष्मान कार्ड, किसान निबंधन, मखाना एवं मछली आउटलेट, कॉफ्फेड सदस्यता, तालाबों की मिट्टी, पानी एवं मछलियों की बीमारी की जाँच जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

मछुआ समज को मुख्यधारा में लाने के लिये सतत् प्रयास की जरुरत है

वहीं बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर मछुआ समितियों में एक क्रांतिकारी बदलाव लायेगा। मछुआ समाज विकास की मुख्यधारा में शामिल हो, इसके लिये संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। ऋषिकेश कश्यप ने जोर दिया कि मछुआ समाज आज भी एक पिछड़ा समाज है। इनको मुख्यधारा में लाने के लिये सतत् प्रयास की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यहाँ पर मिलनेवाली सुविधाओं से मछुआ समाज अबतक वंचित रहा है। इस अवसर पर संतोष तिवारी, स्टेट हेड, कॉमन सर्विस सेंटर, आलोक कुमार, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर, कॉमन सर्विस सेंटर, अरुण कुमार, सीनियर मैनेजर, आर्गेनाइजेशन, कॉमन सर्विस सेंटर एवं मदन कुमार, निदेशक, कॉफ्फेड उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *