DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में काम करने का सुनहरा मौका, मिलेगी 66000 सैलरी

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रहने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DMRC) ने सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2024 है।

DMRC Recruitment 2024 के लिए शैक्षिणिक योग्यता

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Recruitment 2024) में सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल या संबंधित ट्रेड में होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट/रोलिंग स्टोक मेंटनेंस एंड ओपरेशंस में काम का अनुभव होना चाहिए।

DMRC Recruitment 2024 के लिए शैक्षिणिक योग्यता

DMRC Recruitment 2024 के लिए आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 55 वर्ष से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भर्ती अनुभवी/वर्तमान में कार्यरत या संबंधित क्षेत्र से रिटायर अनुभवी कर्मचारियों के लिए है।

पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

सुपरवाइजर पद पर उम्मीदवरों का चयन बिना किसी परीक्षा के होगा, यानी चयन केवल सीधे पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Delhi Metro Recruitment 2024: कितना मिलेगा वेतन

सुपरवाइजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 45400 रुपये से लेकर 66000 रुपये वेतन दिया जाएगा।

DMRC Recruitment 2024 के सुपरवाइजर पद के लिए कैसे करें आवेदन

दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर डीएमआरसी को भेजना होगा। अधिसूचना में आवेदन पत्र का फॉर्मेट मौजूद है। जिसका प्रिंटआउट निकालकर सभी जानकारी को भरने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेजों के साथ ईमेल या स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक लिफाफे में “एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (HR), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली।” को भेजना होगा।

Delhi Metro Recruitment 2024

यह भी पढ़ें: RRB Exam Calendar 2025: रेलवे अभ्यर्थियों के लिए Good News, RRB ने जारी किया 2025 का परीक्षा कैलेंडर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *