Darbhanga-Mysore Train Accident: मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस का भीषण दुर्घटना, पटरी से उतरे कई डिब्बे, लगी आग…

Darbhanga-Mysore Train Accident: अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। तिरुवल्लूर में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई है। मिल रही सुचना के मुताबिक मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी कर दिया गया है,जानकारी के मुताबिक मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सामने आए वीडियो में हादसे की जगह पर आग लगी हुई देखी जा सकती है। अभी तक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

सुचना के मुताबिक बागमती एक्सप्रेस मैसूर से दरभंगा जा रहीथी, तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई है। मौके पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन की रेस्क्यू टीम पहुंच गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *