Darbhanga Flood: दरभंगा, 08 अक्टूबर 2024 :- बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने आज दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पश्चिमी कोशी तटबंध के टूटान स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री ने सामुदायिक किचन, मेडिकल कैंप का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ पीड़ितों के साथ है, इसलिए उनके खाते में 7-7 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं।
बाढ़ की समस्या का होगा स्थाई निदान: डॉक्टर संतोष कुमार सुमन
अपने दरभंगा दौरे के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोसी नदी पर नए बांध (बराज) के निर्माण के लिए केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से विधिवत अनुरोध किया है ताकि बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इससे विद्युत उत्पादन, मत्स्य पालन, सिंचाई एवं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उमेश कुमार भारती,वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Flood in Darbhanga 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया बड़ा ऐलान !
आपदा विभाग की तत्परता से स्थित में हुआ सुधर
बता दें कि 27 से 29 सितंबर के बीच नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद कोशी, गंडक, बागमती और महानंदा सहित कई नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा गया। 29 सितंबर को कोशी बैराज वीरपुर से रिकॉर्ड 6.61 लाख क्यूसेक जलश्राव प्रवाहित हुआ, जिसने पश्चिमी कोशी तटबंध के कई हिस्सों में ओवर-टॉपिंग की स्थिति पैदा की और तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, विभाग के युद्धस्तरीय संघर्षात्मक कार्यों ने इस स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।
