Buxar news: बिहार के बक्सर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिल रही सुचना के मुतबिक तिलक राय माता ओपी क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव से हैदराबाद मजदूरी करने गए मिठ्ठू कुमार के शरीर में प्रेशर मशीन से हवा भर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद मिठ्ठू कुमार को इलाज के लिए हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

लाइव हिंदुस्तान के खबर के मुतबिक युवक के परिजन सोमवार को शव के साथ पैतृक गांव बड़का राजपुर पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के पिता मंतोष रावत ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ ओपी में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। मामले में ओपी प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इधर,मृतक के पिता मंतोष रावत ने बताया कि 25 सितम्बर को सूचना मिली कि उसके पुत्र की तबीयत काफी खराब है। इलाज हैदराबाद के एक अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो पता चला कि मिहू कुमार के मित्रों ने ही उसके गुप्तांग में प्रेशर पाइप डाल हवा भर दिया। जिसके बाद मिठ्ठु की तबीयत बिगड़ने लगी। तब उसके मित्रों ने ही हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। इसी बीच 5 अक्टूबर को मिहू की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : बिहार में जनविरोधी Smart Prepaid Meter का विरोध हुआ तेज !

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *