Bihar Upchunav Date 2024: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) द्वारा मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव शेड्यूल क साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में उप-चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
बिहार में तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट खाली हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में इन चारों सीट के विधायक लोकसभा पहुंचे हैं। रामगढ़ में RJD के सुधाकर सिंह, तरारी में CPI माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में RJD के सुरेंद्र यादव और इमामगंज में हम के जीतनराम मांझी की लोकसभा चुनाव में जीत के बाद यह चारों सीट खाली हुई थी।

उपचुनाव के लिए 18 अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके साथ ही नामांकन भी शुरू हो जायेगा। 25 अक्तूबर तक नामांकन के लिए परचे भरे जायेंगे। 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी। 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी।

बता दें कि बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले चार सीटों के उपचुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। इस चुनाव को महागठबंधन, जनसुराज पार्टी और NDA के लिए वर्चस्व की लड़ाई माना जा रहा है। सभी पार्टियां पूरी तैयारी में लगी हुई हैं।
