Bihar Smart Prepaid Meter: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बवाल मचा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां खासकर मुख्य विपक्षी दल राजद इसका पुरजोर विरोध कर रही है। विपक्ष स्मार्ट मीटर के जरिए आमजनता से फर्जीवाड़ा का आरोप लगा रही है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य सरकार स्मार्ट मीटर के जरिए करोड़ों रुपये का घोटाला कर रही है। इस सब के बीच बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिजली कंपनी ने बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि अब स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म होने पर भी सात दिन तक बिजली नहीं कटेगी।

Bihar Smart Prepaid Meter: पैसा खत्म होने के बाद 7 दिनों तक मिलती रहेगी बिजली

पहले यह सुविधा तीन दिन के लिए यानी 72 घंटे के लिए दी जा रही थी। जिसे बढ़ाकर एक हफ्ता करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए ग्राहक को कुछ नहीं करना होगा, बल्कि मीटर में लगे पुश बटन को 20 सेकेंड तक दबाकर रखना होगा। ऐसा करने पर ही अतिरक्त बिजली मिलेगी। इसका मतलब ग्राहक को पैसा खत्म होने के बाद सातवें दिन तक बिजली मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें: Time of Day (ToD) : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर !

Bihar Smart Prepaid Meter मीटर रीचार्ज कराने की चिंता होगी खत्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद इसका ट्रायल किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में एक महीने तक का समय लग सकता है। कंपनी का लक्ष्य इसी महीने से लोगों को यह सुविधा देना है। उनका मानना है कि सात दिनों की मोहलत मिलने पर लोगों को बार-बार मीटर रीचार्ज कराने की चिंता नहीं रहेगी।

जबरन नहीं लगाया जायेगा Bihar Smart Prepaid Meter

दूसरी तरफ स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाए जाने को लेकर बिजली कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगाया जाएगा। अगर किसी इलाके में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का विरोध हो रहा तो वहां बिजली कंपनी के कई अधिकारी जाएंगे। स्मार्ट प्री पेड मीटर को लेकर जो भ्रांति हैं उन्हें दूर किया जाएगा। उसके बाद ही स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाया जायेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *