Bihar Liquar Ban News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तैयारियों के बीच नेताओं के द्वारा बड़े-बड़े वादे और बयानवाजी का दौर जारी है। बिहार की राजनीति में अपना किस्मत आजमाने उतरे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि अगर उनकी नई राजनीतिक पार्टी सत्ता में आती है तो वह एक घंटे के भीतर ही बिहार में शराबबंदी को समाप्त कर देंगे। जन सुराज के संस्थापक के बायान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

तेजस्वी ने प्रशांत किशोर ने दिखाया आइना

मुजफ्फरपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह अजीब है कि एक व्यक्ति (प्रशांत किशोर) शराबबंदी के खिलाफ बोल रहा है, जबकि वह जब भी बोलता है तो शराब के इस्तेमाल का विरोध करने वाले महात्मा गांधी की तस्वीर हमेशा उनके मंच पर लगे बैनर पर होता है।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले JDU ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन !

बिहार को हर साल 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान

प्रशांत किशोर ने कहा था कि शराबबंदी का फैसला नीतीश कुमार की तरफ से एक ढकोसला है। PK ने मौजूदा शराबबंदी (Bihar Liquar Ban News) की आलोचना की और दावा किया कि यह अप्रभावी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण अवैध घरेलू शराब वितरण बढ़ गया है और राज्य को 20,000 करोड़ रुपये के संभावित उत्पाद शुल्क राजस्व से वंचित कर दिया है। उन्होंने राजनेताओं और नौकरशाहों पर भी अवैध शराब व्यापार से लाभ उठाने का आरोप लगाया। किशोर ने यह भी कहा कि वे ‘काबिलियत की राजनीति’ में विश्वास करते हैं और शराबबंदी पर बोलने से नहीं हिचकिचाएंगे।

PK कई अहम चुनाव अभियान संभाल चुके हैं

राजनीति में आने से पहले प्रशांत किशोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, जगनमोहन रेड्डी और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं के चुनाव अभियान संभाल चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *