Bihar By-Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) द्वारा मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव शेड्यूल क साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में उप-चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। बिहार के चार सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
उपचुनाव वाली चारों सीटों पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। पहले जहां मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच था। वहीं अब ये मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
Bihar By-Elections 2024: तरारी से लेफ्टिनेंट जनरल श्री कृष्ण सिंह होंगे जन सुराज के उम्मीदवार
बुधवार (16 अक्टूबर) को घोषणा की गई कि तरारी विधानसभा सीट से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्री कृष्ण सिंह उम्मीदवार होंगे। बाकी तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की गई है। राज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाम का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने जीत का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि एसके सिंह जनता के आशीर्वाद से तरारी सीट से जीतेंगे।
अग्निवीर से खुश नहीं हैं जन सुराज के उम्मीदवार एसके सिंह
वहीं, जन सुराज के घोषित उम्मीदवार एसके सिंह ने कहा कि ‘मैं अग्निवीर से खुश नहीं हूं। जब कोई सैनिक नौकरी करता है 15-20 साल साल गुजर जाने के बाद अपने बारे में बताता है कि वो किस पद पर है, लेकिन अग्निवीर में वो नहीं है जो ठीक नहीं है। चार साल कम करने के बाद क्या अग्निवीर में वो भावना आ पाएगी जो सालों तक सेना में काम करने वाले में होती है। मैं बिहार को आगे बढ़ाने में प्रशांत किशोर के अभियान के साथ जुड़ गया हूं, पूरी ताकत से मैं काम करूंगा।’
यह भी पढ़ें: Bihar Upchunav Date 2024 : बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर कब होगा चुनाव, Election Commission ने कर दिया ऐलान
