Bihar Bijli Smart Meter: स्मार्ट मीटर का मुद्दा बिहार सरकार के लिए सिर दर्द बना हुआ है। इस मुद्दा को मुख्य विपक्षी दल राजद भुनाने में लगी हुई है। राजद लगातार इस इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार को घेर रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसे लेकर काफी आक्रामक हैं और सरकार पर लगातार हमलावर हैं। स्मार्ट मीटर का अब कई स्थानों पर लोग भी विरोध करने लगे हैं।
Bihar Bijli Smart Meter को लेकर रोहिणी आचार्य ने सरकार को सुनाया
अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसे लेकर नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर स्मार्ट मीटर को ‘चीटर मीटर’ बताया और कहा कि ‘नीतीश कुमार जी के व्यावहारिक तौर पर पूर्णतः विफल शराबबंदी के कानून की ही तरह बिहारवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है स्मार्ट मीटर’
रोहिणी ने Bihar Bijli Smart Meter को चीटर मीटर
रोहिणी आचार्य ने लिखा कि ‘सिरदर्द है स्मार्ट मीटर (चीटर मीटर)। नीतीश कुमार जी के व्यावहारिक तौर पर पूर्णतः विफल शराबबंदी के कानून की ही तरह बिहारवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है स्मार्ट मीटर ( चीटर मीटर )। सर्वर का डाउन होना, उपयोग से ज्यादा बिल आना, बैलेंस रहने के बावजूद अकाउंट में जीरो बैलेंस दिखना-दिखाना, बैलेंस रहने के बावजूद डिस्कनेक्शन, रिचार्ज करने के पश्चात् भी बिजली आपूर्ति कई-कई दिनों तक बहाल नहीं होना, रिचार्ज करने के बावजूद अकाउंट बैलेंस माइनस में रहना ।।। तमाम ऐसी समस्याएं हैं जिनसे रोज जूझ रही है बिहार की जनता और इन समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्रयास व पहल करने की बजाए थोथी दलीलों के माध्यम से स्मार्ट मीटर के फायदा गिनाने में जुटी है जनसरोकारों से पल्ला झाड़ने वाली बयानबहादुरों की सरकार’
यह भी पढ़ें: Bihar Smart Prepaid Meter: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, पैसा खत्म होने के बाद भी नहीं कटेगी बिजली
बता दें कि ग्रामीणों का कहना था कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर से अधिक बिल बनाता है। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति रेगुलेटरी ने इसे अनिवार्य नहीं किया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब यह अनिवार्य नहीं है तो सरकार या बिजली विभाग आम लोगों से अधिक पैसा क्यों वसूलना चाहता है?
