Bharat Ratna to CM Nitish Kumar : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार को जनता दल यूनाइटेड की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि बिहार में जेडीयू के संगठन को मजबूत करना है।
JDU नेता ने की नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग
बैठक से पहले पटना की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर सुर्खियों में हैं जिसमें नीतीश कुमार का बड़ा सा फोटो लगाकर भारत रत्न देने की मांग की गयी है। पोस्टर के जरिए जदयू के एक नेता ने अपनी यह मांग भारत सरकार के सामने रखी है। पार्टी के बिहार प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने यह पोस्टर लगवाया है जिसमें लिखा गया है कि प्रख्यात समाजवादी और बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिया जाए।
Bharat Ratna to CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार की उपलब्धियां
छोटू सिंह का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की तकदीर और तस्वीर बदली है। बिहार में सड़क नहीं थी। अब सड़क का जाल बिछ गया है। कई मेडिकल कॉलेज बने हैं। 24 घंटे बिजली मिलती है। घर-घर में नल का जल मिल रहा है। महिलाएं अब देर रात तक बाहर निकल पाती हैं। ऐसे विकास पुरुष को भारत रत्न देते हैं तो प्रधानमंत्री का कद और बढ़ेगा और युवाओं में अच्छा मैसेज जाएगा।
Bharat Ratna to CM Nitish Kumar: मामले को लेकर RJD की प्रतिक्रिया
इसको लेकर बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। इस मामले पर पर बयानबाजी शुरू हो गई है। आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शनिवार को कहा किभारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच सत्ता हस्तांतरण के लिए 6 महीने की डील हुई थी। जेडीयू ऐसा नहीं कर रही है। बिचौलिया बेचैन हो रहा है इसलिए उन्होंने अपनी मांग रखी है। भारत रत्न दो और सत्ता ले लो।

वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पर भाजपा की ओर से कुर्सी खाली करने का दबाव है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए जनता दल यूनाइटेड की बैठक बुलाई गई है। भारत रत्न की मांग करने वाले पोस्टर इस बात का सबूत हैं कि पार्टी में अव्यवस्था है।
यह भी पढ़ें: Flood in Darbhanga 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया बड़ा ऐलान !
नीतीश कुमार राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं, जो 2005 से राज्य में सत्ता की सर्वोच्च कुर्सी पर हैं, सिवाय कुछ महीनों के जब जीतन राम मांझी ने यह पद संभाला था। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश ही संभवत: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व करेंगे। नीतीश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कृषि और रेल मंत्री भी रह चुके हैं।
सर्वोच्य नागरिक सम्मान भारत रत्न पाने वालों की सूची यहाँ देखें
