Aadhaar Card New Rule: आधार कार्ड में बदलना हुआ कठिन, जानिये नया नियम

Aadhaar Card New Rule: आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के दौर में एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। इसका उपयोग हर उस स्थान पर होता है, जहां पहचान पत्र की आवश्यकता होती है। बिना आधार कार्ड के, किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना संभव नहीं है। ऐसे में अगर आधार कार्ड में कोई गलत जानकारी दर्ज हो जाए, तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Aadhaar Card New Rule: आधार कार्ड में नाम बदलना हुआ कठिन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड धारकों को इसमें सुधार की सुविधा प्रदान करता है। कुछ सुधार आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं, जबकि कुछ बदलावों के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना आवश्यक होता है। हाल ही में, UIDAI ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आधार में नाम बदलने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक जटिल हो गई है।

आधार कार्ड में नाम बदलने या फिर सुधारने की प्रक्रिया को कठिन करने का फैसला इसलिए लिए ताकि फ्रॉड के मामलों पर रोक लगाया जा सके। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक अगर आप अपने आधार कार्ड में मौजूद नाम को संशोधित करना चाहते हैं तो अब यूजर्स को गैजेट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) की जरूरत पड़ेगी।

Aadhaar Card New Rule: आधार कार्ड में नाम बदलने के सिर्फ दो मौके मिलेंगे

आप आधार कार्ड में चाहे पूरा नाम बदले या फिर नाम के कुछ अक्षर में बदलाव करते हैं मतलब कुछ थोड़ा बहुत करेक्शन करना चाहते हैं दोनों ही कंडीशन में आपको गैजेट नोटिफिकेशन की जरूरत होगी। गैजेट नोटिफिकेशन के साथ ही ग्राहकों को अपना कोई दूसरा आईडी प्रूफ भी जमा करना जरूरी होगा। दूसरे आईडी प्रूफ में आधार धारक का पूरा नाम होना जरूरी है। इसके लिए आप PAN कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस आइडी कार्ड और पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप अपने आधार कार्ड में लिखे नाम को बदलना चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि नाम बदलने के लिए UIDAI सिर्फ दो ही मौके देती है। जहां UIDAI ने नाम बदलने की प्रक्रिया को कठिन किया है वहीं एड्रेस अपडेट या फिर नया एनरोलमेंट के लिए प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इन कामों के लिए अब किसी भी पब्लिक सेक्टर के बैंक की पासबुक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Aadhaar Card New Rule: जन्मतिथि बदलने का प्रोसेस

18 वर्ष से कम उम्र की जन्मतिथि में जन्म प्रमाण पत्र और उससे ऊपर के पुरुष और महिला की जन्मतिथि बदलने के लिए हाईस्कूल की फोटो वाली मार्कशीट से संशोधन होगा। तो अगर आप भी अपने आधार कार्ड में इस तरह का कोई बदलाव करवाने जा रहे हैं तो इन नए नियमों को जरूर जान लें अन्यथा आवेदक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Know how to order PVC Aadhaar Card at home

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *