Darbhanga AIIMS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर 2024 (बुधवार ) के दिन बिहार को एक और एम्स का उपहार देकर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। दरभंगा एम्स के शिलान्यास के साथ ही अब बिहार उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां दो एम्स होंगे, इससे पहले केवल उत्तर प्रदेश में दो एम्स थे।
भूमि पूजन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि दरभंगा एम्स के निर्माण से बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा। इससे मिथिला, कोसी और तिरहुत क्षेत्र के अलावा पश्चिम बंगाल और आसपास के कई क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधा होगी। नेपाल से आने वाले मरीज भी इस एम्स अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। साथ ही एम्स से यहां रोजगार-स्वरोजगार के अनेक नए अवसर बनेंगे। इस आलेख में हम आपको दरभंगा AIIMS से संबंधित विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं।
Design of AIIMS Darbhanga
दरभंगा एम्स के निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा। इसका डिजाइन आईआईटी, दिल्ली के विशेषज्ञों से तैयार करवाया गया है। AIIMS दरभंगा के डिजाइन का कुछ इमेज (Darbhanga AIIMS image) JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शेयर किया है।




दरभंगा एम्स में क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी (What facilities will be available in Darbhanga AIIMS)
बिहार के दूसरे एम्स के भीतर आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर आदि विभागों के लिए 175 बेड, सर्जरी, ऑर्थो, ऑप्थालमॉलॉजी विभाग में 120 बेड जबकि मेडिसिन विभाग में 60 और पीडियाट्रिक में 60 बेड स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 75 बेड, डर्मेटोलॉजी में 15 बेडों की व्यवस्था रहेगी।
- 750-बेड का अस्पताल: इसमें सामान्य और गंभीर रोगों के उपचार के लिए बिस्तरों की संख्या शामिल है।
- 100 मेडिकल सीटें: एम्स, दरभंगा के अंतर्गत एक मेडिकल कॉलेज भी प्रस्तावित है, जिसमें हर वर्ष 100 छात्रों को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
- 60 नर्सिंग सीटें: नर्सिंग की उच्च शिक्षा के लिए 60 सीटें प्रस्तावित की गई हैं।
- स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी विभाग: कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और अन्य विशेषज्ञ विभाग जो अत्याधुनिक उपचार के लिए आवश्यक हैं।
- डायग्नोस्टिक और परीक्षण सुविधाएं: अत्याधुनिक लैब्स, MRI, CT स्कैन, और अन्य परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
Darbhanga AIIMS का निर्माण कार्य कब प्रारम्भ हुआ ? (When did the construction work of Darbhanga AIIMS start?)
दरभंगा में बनने वाले बिहार के दुसरे एम्स का शिलान्यास एवं भूमि पूजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi lays foundation stone of Darbhanga AIIMS) ने 13 नवंबर 2024 (बुधवार ) को दिया है।

Darbhanga AIIMS के निर्माण में कितना खर्च आएगा ? (Budget for construction of Darbhanga AIIMS)
इस परियोजना पर करीब 1261 करोड़ रुपए खर्च आएगा, भविष्य में यह बजट बढ़ भी स्काट है।
बिहार दूसरा एम्स (Darbhanga AIIMS) कितने दिन में बनकर तैयार होगा ? (When will Bihar’s second AIIMS (Darbhanga AIIMS) be ready?)
उत्तर बिहार (मिथिला) का पहला एम्स 3 साल के अंदर बन जाने का लक्ष्य रखा गया है।
Darbhanga AIIMS Location कहाँ बन रहा है ? (Where is Darbhanga AIIMS being built?)
उत्तर बिहार (मिथिला रीजन ) के दरभंगा जिला के शोभन बाइपास के पास दरभंगा एम्स का निर्माण हो रहा है।
Logo of Darbhanga AIIMS

दरभंगा एम्स बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इस नए स्वास्थ्य संस्थान के निर्माण से उत्तर बिहार के लोगों को चिकित्सा सेवाओं में व्यापक सुधार का लाभ मिलेगा। दरभंगा में एम्स का निर्माण न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की संभावनाओं को भी बढ़ायेगा। नए संस्थान के बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय रोजगार के कई अवसर उत्पन्न होंगे, जो क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सहायक होंगे।
यह भी पढ़ें: Darbhanga AIIMS foundation stone
