Side Effects of Mobile Phone: वर्तमान युग में मोबाइल फोन बेहद ही जरुरी हो गया है। इससे एक पल भी दूर रह पाना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। सोने से पहले के आखिरी मिनट तक अक्सर लोग रील्स स्क्रोल कर रहे होते हैं। कई लोगों में मोबाइल की लत इस कदर हावी हो गई है कि इसे लेकर लोग वॉशरूम में जाने लगे हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए, आइए जानते हैं इसके कुछ नुकसान।
बैक्टीरिया और वायरस का संक्रमण (Toilet phone usage hygiene issues): टॉयलेट में कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। जब आप टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके फोन पर चिपक जाते हैं। फिर जब आप इसी फोन को यूज़ करने के बाद खाना खाते हैं या बात करते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं।
पाचन तंत्र पर प्रभाव: टॉयलेट में बैठकर फोन इस्तेमाल करने से आपका ध्यान शौच से हट जाता है। इससे पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता और कब्ज, गैस आदि की समस्या हो होने की संभवना बढ़ जाती है।
बवासीर (पाइल्स) की समस्या: टॉयलेट में ज्यादा देर तक बैठने से बवासीर की समस्या हो सकती है। फोन इस्तेमाल करते समय आप अक्सर ज्यादा देर तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं जो कि बवासीर के लिए एक बड़ा कारण है।
आंखों को नुकसान: फोन की नीली रोशनी आंखों के लिए हानिकारक होती है। टॉयलेट में कम रोशनी में फोन इस्तेमाल करने से आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ता है और आंखों की रोशनी कम हो सकती है।
मेंटल हेल्थ पर प्रभाव: टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने से आपका ध्यान भटकता रहता है और आप शांत होकर नहीं बैठ पाते। चूंकि यहां बैठकर जो समय आप खुद के लिए सोच-विचार के रूप में दे सकते थे, वह पूरा टाइम फोन में लगे ही बर्बाद हो जाता है। इससे तनाव और चिंता बढ़ सकती है।
जोड़ों में दर्द: जब टॉयलेट में मोबाइल फोन लेकर जाते हैं तो अक्सर लोग यहां ज्यादा वक्त बिताने लगते हैं. ज्यादा देर बैठे रहने से आपकी मांसपेशियों में अकड़न भी आ सकती है और घुटनों का दर्द भी शुरू हो सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना के लिए है और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
