Success Story of Jamui Girl: साधारण परिवार की लड़की ने एक साथ पास कीं 5 सरकारी परीक्षाएं, जानें संघर्ष की कहानी

Success Story of Jamui Girl: कुछ लोग अपनी मेहनत और किस्मत के दम पर ऐसा कमाल कर जाते हैं कि सफलता खुद उनके कदमों में बिछ जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी से रूबरू कराएंगे, जो बिहार के जमुई जिले की रहने वाली टीनू कुमारी की है। टीनू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वो हासिल किया है, जिसकी गूंज न सिर्फ बिहार में, बल्कि पूरे देश में सुनाई दे रही है। टीनू के पास एक या दो नहीं, बल्कि पांच सरकारी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का रिकॉर्ड है। टीनू अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और परिवार, खासकर अपनी मां को देती हैं, जो हमेशा से एक अफसर बनना चाहती थीं।

Success Story of Jamui Girl: टीनू की सफलता की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है

टीनू की सफलता की यह दास्तां आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उसने यह दिखा दिया है कि यदि आपके इरादे मजबूत हों और आप पूरी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़ें, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

22 दिसंबर 2023 को उन्हें सरकारी कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नियुक्ति मिली। यह उनके सफलता के सफर की शुरुआत थी। अगले ही दिन उन्हें बिहार SSC परीक्षा में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर भी सफलता मिली। टीनू की कामयाबी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा के लेवल 2 को भी पास कर अपनी योग्यता साबित की।

आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं टीनू कुमारी

हालांकि टीनू ने एक साथ पांच परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है, लेकिन उसका सपना अभी भी अधूरा है। वह आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। टीनू का मानना है कि मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है और वह अपने इस बड़े लक्ष्य को भी हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

माँ के अधूरे सपने को किया साकार

साधारण परिवार से आने वाली टीनू ने बचपन से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखा था। टीनू बताती हैं कि उनकी मां अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण वह अपना सपना पूरा नहीं कर सकीं। अपनी मां के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए टीनू ने अथक मेहनत की और आज इस मुकाम तक पहुंची हैं। अपनी सफलता का श्रेय टीनू अपने परिवार को देती हैं। वह कहती हैं, “मेरे परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझे प्रेरित किया। उनके सहयोग के बिना यह सफर संभव नहीं था।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *