Baba Siddique News: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी पर कई राउंड फायरिंग की घटना सामने आई है। सिद्दीकी को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बिहार के रहने वाले थे Baba Siddique

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की उस वक्‍त गोली मारकर हत्‍या की गई जब वह बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर में गए हुए थे। बता दें कि बाबा सिद्दीकी मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्‍होंने मुंबई में रहकर पढ़ाई-लिखाई की और फिर मुंबई को ही अपना कर्मक्षेत्र भी बना लिया।

Baba Siddique News: मामले की जांच शुरू

बाबा सिद्दीकी पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन हैं बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique News)?

बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी भारत के महाराष्ट्र में बांद्रा वेस्ट विधानसभा सीट के विधायक थे। मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरे, सिद्दीकी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के सत्ता में रहने के दौरान मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। इस साल की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह 12 फरवरी को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Baba Siddique News: छात्र नेता के रूप में की थी राजनिति की शुरुआत

बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे और उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA के लिए राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। इससे पहले लगातार दो बार (1992-1997) नगर निगम पार्षद के रूप में भी कार्य किया। वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी।

Baba Siddique News: 2017 से ED के राडार पर थे

गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी साल 2017 से प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर थे। ईडी ने मई 2017 में कथित झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (SRA) घोटाले के संबंध में कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी और अन्य के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली थी। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने साल 2018 में उनकी करीब 462 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी।

यह भी पढ़ें: Ratan Tata Death: नहीं रहे उधोगपति रतन टाटा, 86 वर्ष के उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *