Konkona Sen Sharma Statement: अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म सेट के फंक्शन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव और पितृसत्ता पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में जाति, वर्ग और लिंग के आधार पर भेदभाव आम बात है। अपने यूट्यूब चैनल पर सुचरिता त्यागी से बातचीत के दौरान कोंकणा ने बताया कि फिल्म सेट्स पर लोगों के जाति और वर्ग के आधार पर उनके बैठने और खाने की व्यवस्था तय की जाती है।

Konkona Sen Sharma Statement: महिला क्रू सदस्यों के साथ होता है फर्नीचर जैसा व्यवहार

उन्होंने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री और फिल्म सेट्स न केवल महिलाओं के साथ बल्कि जाति, वर्ग और लिंग के आधार पर भी भेदभाव करते हैं। यह पूरी व्यवस्था पितृसत्तात्मक और भेदभाव से भरी हुई है।” कोंकणा ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि केवल सीनियर महिला कलाकारों और क्रू सदस्यों का ही सम्मान किया जाता है,जबकि अन्य महिला क्रू सदस्यों के साथ फर्नीचर जैसा व्यवहार किया जाता है । उन्होंने कहा, “अगर कोई कलाकार बहुत सीनियर नहीं है, तो उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है। उन्हें धक्का तक दिया जाता है। यह छोटी-छोटी बातें हर जगह देखने को मिलती हैं, और ऐसे माहौल में काम करना बेहद मुश्किल होता है।”

सेक्सुअल हैरेसमेंट पर Konkona Sen Sharma Statement

इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट के मुद्दे पर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि कई ऐसी चीजें हैं या मौके होते हैं जब इन चीजों को कभी रिपोर्ट नहीं किया जाता। क्योंकि लोग डरते हैं। उनका यह बयान मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हुए हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें यौन हिंसा और लैंगिक असमानता से जुड़े कई मामलों की जांच की गई थी।

बॉलीवुड की वर्सेटाइल अभिनेत्री हैं Konkona Sen Sharma

बता दें कि कोंकणा सेन शर्मा बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं। वो कई बंगाली और हिंदी सिनेमा में काम कर चुकी हैं। उन्होंने लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, वेक अप सिड, तलवार, 15 पार्क ऐवन्यु और कादम्बरी जैसी फिल्मों से अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें: Vikrant Massey Love Story: कौन है विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *