बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनितिक दलों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के मद्देनजर पार्टियों में बयानबाजी शुरू हो गई है। यहां तक कि नेताओं के द्वारा सीटों को लेकर भी दावा ठोका जाने लगा है। इसी बीच JDU नेता के दावे ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है।
विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर JDU MLC ने किया बड़ा दावा
दरअसल, जेडीयू एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी (जेडीयू) बिहार में बड़े भाई की भूमिका में हैं। जेडीयू नेता और एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम 50 प्रतिशत सीटों से ज्यादा पर लड़ेंगे। हम लोग बड़े भाई हैं। नीतीश कुमार को ज्यादा सीट मिलना चाहिए। हमारी सीटों को बढ़ा दिया जाएगा तो बीजेपी को भी फायदा होगा और गठबंधन को भी फायदा होगा।

बिहार में 2030 तक सीएम की कुर्सी खाली नहीं
दूसरी तरफ जदयू ने ऐलान कर दिया है कि वर्ष 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार ही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। इसे लेकर पटना की सड़कों पर बैनर लगाए गए हैं। जदयू नेताओं की ओर से लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है – ‘2025 से 30 , फिर से नीतीश’। राजनितिक जानकार इसे प्रेशर पॉलिटिक्स मान रहे हैं। भाजपा सहित एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को बता देना चाहते हैं कि राज्य में सीएम की कुर्सी अभी खाली नहीं है।
यह भी पढ़ें 2025 के विधानसभा चुनाव में कौन बनेगा अमनौर का किंग? जानिए स्थानीय समीकरण
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा के सपने का क्या होगा ?
यह सर्वविदित है कि भाजपा राज्य में खुद को एनडीए में बड़े भाई की भूमिका में रखना चाहती है। पार्टी राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाने का सपना भी काफी लंबे समय से देख रही है। लेकिन JDU नेता जिस तरह से तेवर दिखा रहे हैं, भगवा पार्टी के रणनीतिकारों की टेंशन बढ़ा दी है।
